थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अपराधी को 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सदर, श्री देवेश सिंह के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष बक्सा श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराही गण के लखनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित अपराधियों/वारंटियों में मामूर था कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर अपराधी द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सद्दोपुर मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा एक नाजायज तमंचा लेकर किसी गंभीर घटना कारित करने के फिराक मे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस बल द्वारा रेलवे क्रासिंग के पार ग्राम सद्दोपुर के पास से शातिर अभियुक्त सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र आशोक यादव निवासी उटरूखुर्द थाना बक्सा जनपद जौनपुर को दिनांक 04.02.2024 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा 0.315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, अवैध/नाजायज असलहे की बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0038/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र आशोक यादव निवासी उटरूखुर्द थाना बक्सा जनपद जौनपुर
*अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 0038/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्सा जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 0082/2023 धारा 380/357/411 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 0164/2023 धारा 147, 148, 308, 323, 325, 452, 504, 506 भदावि थाना तेजीबाजार जौनपुर
4.मु0अ0सं0 073/2022 धारा 147,/427/504/506 भादवि थाना बक्सा जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 363/2022 धारा 120बी/380/411 भादवि थाना बक्सा जौनपुर
6.मु0अ0सं0 0028/2022 धारा 147, 323, 324, 504, 506 भादवि थाना बक्सा जौनपुर ।
7.मु0अ0सं0 0236/2021 धारा 323/325/504/506 भादवि व 3(2)va एसएसीएसटी एक्ट थाना बक्सा जौनपुर
8.मु0अ0सं0 0108/2018 धारा 147, 323, 325, 504, 506 भादव थाना बक्सा जौनपुर ।
*बरामदगी-*
1.एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा .315 बोर कारतूस।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1.उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना बक्सा, जौनपुर
2.हे0का0 माधव सिंह थाना बक्सा, जौनपुर।
3.हे0का0 अखिलेश सिंह थाना बक्सा, जौनपुर।
No comments
Post a Comment