उर्वशी बनीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस बाबत उर्वशी सिंह ने कहा कि सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनायें चला रही हैं। महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमें मिली है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य करूंगी।

No comments

Post a Comment

Home