कन्या पूजन व हवन के साथ शारदीय नवरात्रि सम्पन्न


चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में गुरूवार को शारदीय नवरात्रि के नवमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने मां शीतला का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। इसके पहले भोर में 4 बजे मन्दिर परिसर के कपाट खुलने के पश्चात 9 दिन के व्रत पूजन करने वाले लोगों ने माता रानी के दरबार में विधि-विधान से आरती, हवन व पूजन किया। इस दौरान माता रानी का फल, मेवे व सुुशोभित फूलों से दिव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों की लम्बी कतार सुबह से लगी हुई थी। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर माता रानी के दरबार में दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूरे मन्दिर प्रांगण को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से मेला प्रभारी/थानाध्या लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विनोद अंचल, शैलेन्द्र पाण्डेय शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी सहित तमाम पुलिस के जवान पूरी मुश्तैदी से डटे रहे।

No comments

Post a Comment

Home