एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0लक्ष्मी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का औचक  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाह्य रोग, इंडोर ,स्टॉक   तथा प्रसव रूम आदि  को देखा गया और संतोष वक्त किया गया। निरीक्षण के समय डॉ एस.के. वर्मा  तथा डॉ प्रभात कुमार उपस्थित थे। डा0 सिंह  ने वार्ड में बेड साइड लॉकर बदलने तथा दीवारों के पेंटिंग कराने का निर्देश दिए। अनुपस्थिति डॉक्टर दुर्ग विजय एवं कर्मचारियों इंद्रजीत भारती, वीरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार सिंह तथा रमेश यादव से स्पष्टीकरण लेने तथा एक दिन का वेतन रोकने  का निर्देश दिया । साफ सफाई पर संतोष वक्त करते हुए निर्देश दिए की  कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए।

No comments

Post a Comment

Home