सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं व किशोरियों के आत्मविश्वास संवर्धन हेतु सिद्दीकपुर बस्ती में नारी सशक्ति करण एवं निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए शिक्षा ही मुख्य अस्त्र है। सखी अर्चना सिंह ने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन फोन नंबरों के बारे में बताया तो पिंकी जायसवाल और सुजाता जायसवाल ने फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे सेनेटरी पैड जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया। साथ ही उपस्थित महिलाओं व किशोरियों में निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया। सखी विजयलक्ष्मी यादव ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए इको फ्रेंडली ब्रिक्स बनाने के लिए समझाया। अंत में संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments

Post a Comment

Home