जरूरतमंद लोगों के घर पहुंच कर उनको ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है।


एक तरफ जहां प्रदेश सरकार गरीबों का तन ढकने में लगी हुई है और हर तरह से इस ठंड में उन्हें राहत देने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। तो उसी क्रम मे जिले के स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा बीते 1 सप्ताह से लगातार गरीबों और जरूरतमंद लोगों के घर पहुंच कर उनको ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। जिससे जो व्यक्ति कम्बल पाने से वंचित हो जा रहे उन लोगों तक क्लब  पहुंचकर उन्हे कंबल दे रहे है।जिससे वे ठंड से अपने आपको बचा सके। यह अत्यंत सराहनीय व पुनीत  कार्य है इस कार्य में संस्था के सभी पदाधिकारियों सहित संस्था की महिला सदस्य भी इस कार्य में पूरे जोश खरोश के साथ लगी हुई है। संस्था द्वारा रात को घूम घूम कर जरूरतमंद लोगों की लिस्ट तैयार कर उन्हें बुलाकर एक जगह एकत्रित कर इस तरह का राहत कार्य पहुंचाया जा रहा है जो और लोगों के लिए अनुकरणीय है। इसी क्रम में आज रूहट्टा स्थित दीपक श्रीवास्तव पत्रकार के आवास पर गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों 31 लोगों को लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता एवं निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव एवं निर्वतमान  मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं शशीकला श्रीवास्तव प्रिंयका श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर लायन अशोक गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, गणेश जी साहु, गोपाल कृष्ण हरलालका व गौरव श्रीवास्तव दिव्यांश श्रीवास्तव सुयांश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे

No comments

Post a Comment

Home