अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल


तेजी बाजार, जौनपुर। अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार युवक को महराजगंज पुलिस ने जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं एबीएस चौकी प्रभारी सदानंद सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पर अमारी मोड़ से एक युवक को रोक कर तलाशी लिया तो उसके पास अवैध असलहा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला यह युवक महराजगंज थाना क्षेत्र के अमारी निवासी सत्यम सिंह उर्फ छोटू है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महराजगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। इस युवक के ऊपर पहले से ही मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

No comments

Post a Comment

Home