ब्लाक कार्यालय सहित अगल-बगल कराया गया सेनेटाइज

जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के सवंसा में मरकज दिल्ली के जमाती सम्पर्क में आये स्थानीय निवासी मोहम्मद शमी के आस-पास क्षेत्रों के अलावा ब्लाक कार्यालय को सेनेटाइज किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप सरोज द्वारा कराया गया। इस मौके पर उन्होंने अपील किया कि सभी लोग अपने घरों में रहें। लॉक डाउन का पालन करें। कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण दिखे तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें। इस अवसर पर राकेश सिंह, सफाई कर्मचारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home