अवकाशप्राप्त अपर मुख्य अधिकारी ने दिया एक माह का पेंशन

जौनपुर। जिला पंचायत के अवकाशप्राप्त अपर मुख्य अधिकारी इं. सुरेन्द्र नाथ गुप्ता ने अपने एक महीने का पेंशन इस समय की आपदा से निबटने हेतु सहायतार्थ दान कर दिया। इस आशय की जानकारी देते हुये दिवाकर गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नगर के सुतहट्टी बाजार निवासी इं. सुरेन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने की पेंशन साढ़े 53 हजार रूपये दान कर दिया। श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उक्त धनराशि को आनलाइन दान किया है।

No comments

Post a Comment

Home