समाजसेवियों ने स्वास्थ्य व मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी युवा समाजसेवी लालचन्द्र गिरी व युवा नेता कार्तिक तिवारी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कोरोना वारियर्स का हौंसला बढ़ाते हुये स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त चिकित्सकों, स्टाफकर्मियों व पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया। साथ ही राजा बाजार पुलिस चौकी के जवानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर लालचन्द्र पाण्डेय, कृष्ण चन्द्र तिवारी सहित तमाम सहयोगी मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home