वीडीओ राम आसरे सेवानिवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी एसबी सिंह व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह की उपस्थिति में ब्लाक के सभी प्रधानों ने विगत 31 जुलाई को रिटायर्ड हुये ग्राम पंचायत अधिकारी राम आसरे सिंह को भावभीनी विदाई दिया। इस मौके पर कदहरा प्रधान अम्बिकेश्वर सिंह ने उन्हें एलईडी टीवी गिफ्ट दिया तो ब्लाक के अन्य प्रधानों ने अंगवस्त्रम भेंट किया। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने साल भेंट करते हुये कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी राम आसरे का हमारे ब्लाक में कार्य सराहनीय और निर्विवादित रहा जो हम लोगों को हमेशा याद रहेगा। इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि राम आसरे की ब्लाक में जब भी कोई जरूरत पड़ेगी, हम लोग इनका दिशा निर्देश लेते रहेंगे। इस अवसर पर कमलेश यादव, ज्ञान बहादुर सिंह, संजय कुमार, अज्जू पाठक, सुबाष यादव, गुड्डू सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home