सुप्रभात एकेडमी में किया गया पौधरोपण

जौनपुर। वृक्ष धरा के श्रृंगार होते हैं और सौ पुत्र के समान होते हैं। उक्त बातें सुप्रभात चिल्ड्रेन एकेडमी गौराबादशाहपुर के प्रांगण में शुक्रवार को पौधरोपण करते हुये कालेज के सह प्रबंधक एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर सुबाष चन्द पाल ने कही। इसी क्रम में प्रधानाचार्य साइमन ख्रिस्टोफर मिन्स ने अभिभावकों व छात्र-छात्राओं से अपने घर पर एक पौधा लगाने की अपील किया। वहीं प्रबंधक रोहित पाल ने कहा कि कालेज प्रशासन ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home