जयकृष्ण साहू वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन घोषित, किये गये सम्मानित


जौनपुर। रोटरी क्लब ने नगर के एक होटल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जहां क्लब ने अपने हर सदस्य को जिन्होंने वर्षपर्यन्त समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान दिया हैं, उन्हें पुरस्कृत करके सम्मानित किया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् रवि मिंगलानी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया जिसके बाद अवनीन्द्र तिवारी ने गीत प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन किया। साथ ही गायक पंकज सिन्हा एवं शैली गगन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इसी क्रम में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन का पुरस्कार सचिव जयकिशन साहू को मिला। उपस्थित लोगों ने श्री साहू का स्वागत किया जिस पर श्री साहू ने सभी के प्रति आभार जताया। इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ नये रोटेरियन का अवार्ड अनिल गुप्ता एवं सर्वश्रेष्ठ सक्रिय रोटेरीयन का पुरस्कार संजय जयसवाल को मिला। कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आयोजक डा. एसके सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, संजय बैंकर, शशांक सिंह, श्याम बहादुर सिंह, अमित पाण्डेय, रविकान्त जायसवाल, शिवांशु श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, निखिलेश सिंह, डा. वीएस उपाध्याय, डा. जावेद अख्तर, डा. अजीत कपूर, सोमेश्वर केसरवानी, जगदीश चन्द्र मौर्य, केके मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, आशीष तिवारी, मनीष चन्द्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम वर्मा, डा. शुधांशू टण्डन, आशीष चौरसिया, मैहर देवी मंदिर के प्रधान न्यासी महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव जयकृष्ण साहू जैकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home