भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में बांटा फल

जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा चल रहे सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के 6वें दिन सोमवार को वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि शान्ति की राह के पथिक बन चलो, आशियाना बनाओ सभी के लिये। सर झुकेंगे फकीर के आगे तेरे, जीना सीखो तो सबकी खुशी के लिये। श्री जायसवाल ने कहा कि संस्था हमेशा सेवा का करती रहती है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा कार्य है। वृद्ध जनों का सम्मान वृद्धाश्रम में किया गया। इस अवसर पर भृगुनाथ पाठक, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. आशुतोष सिंह, डा. सौरभ रस्तोगी, विक्रम गुप्त, शरद साहू, शिव गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। रोहन जायसवाल व डां आशुतोष सिंह के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में आये लोगों के प्रति आभार सचिव अमित निगम ने ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home