अन्तरजनपदीय लूटेरों का सरगना 5 साथियों संग गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद के बक्सा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने टाप टेन/आपराधिक माफिया सहित 5 अन्तरजनपदीय लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल, मोटरसाइकिल सहित लूट के गहने सहित नकदी बरामद किये गये। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुये आरक्षी अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष शशिचन्द चौधरी व प्रभारी स्वाट मय हमराही ने दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 पुरूष व 1 महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका एक गिरोह है जिसका मुखिया कृपाशंकर यादव उर्फ गोरख यादव है। वे जेवरात की पहचान करने एवं उचित कीमत पर बेचने के लिये प्रदीप सेठ नामक व्यापारी को देते हैं जिसके बाद मिले रूपये सहित जेवर बेचने पर मिले रूपये हम आपस में बांट लेते हैं। बकौल आरक्षी अधीक्षक गिरफ्तार लोगों ने बताया कि आज से करीब आठ-नौ दिन पहले जफराबाद क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास से एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लिये थे। पिछले महीने की 15 तारीख को केराकत थाना क्षेत्र के पतौरा नहर पुलिया के पास से गैस सिलेण्डर सप्लाई करने वाले को पिस्टल लगाकर करीब 28000 रूपया छीन लिये थे। श्री मिश्र ने बताया कि बीते 22 जुलाई को हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ भोला उर्फ पहलवान, दिनेश निषाद तथा सुनीता यादव ने मिलकर चोलापुर थाना क्षेत्र में स्थित चौरा माता मंदिर के पास से रास्ता पूछने के बहाने एक महिला के सोने का चेन छीन लिया था। 23 जुलाई को उपरोक्त तीनांे ने चन्दवक थाना क्षेत्र में एक आटो रिक्शा के ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया था। उनके कब्जे से केराकत थाना क्षेत्र से लूटे गये रूपयों में से 5200 रूपये तथा जफराबाद व चोलापुर क्षेत्र की घटनाओं में लूटी गयी चेन (कीमती लगभग 72000 रुपये) अभियुक्त प्रदीप सेठ के कब्जे से बरामद हुई। आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये लूटेरों में कृपाशंकर यादव उर्फ गोरख यादव निवासी देवकली थाना केराकत, जितेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पनिवासी नई बाजार चौकियां थाना केराकत, दिनेश निषाद निवासी सरोज बड़ेवर थाना केराकत, हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ भोला उर्फ पहलवान निवासी पूरा गनेश थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, सुनीता यादव निवासी निहालापुर थाना केराकत एवं प्रदीप सेठ निवासी सैदपुर चौराहा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हैं। उपरोक्त के खिलाफ बक्सा के अलावा केराकत, जलालपुर, चंदवक, जफराबाद सहित वाराणसी, गाजीपुर जनपदों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमदृमें शशि चन्द्र चौधरी थानाध्यक्ष बक्सा, अगम दास प्रभारी स्वाट, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राव, रामकृत यादव, जयशील तिवारी, सुशील सिंह, तेज बहादुर सिंह, अमित सिंह, अजय जायसवाल, वेद प्रकाश राय, दीपक मिश्रा, अमित सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, रिंकू सिंह स्वाट टीम, संजय ओझा, राजेश राय, जयराम तिवारी, पवन दूबे, किरन शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home