सछास के जिलाध्यक्ष बनाये गये नवनीत यादव

जौनपुर। नगर टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं जनपद के मखदूमपुर कनुआनी निवासी नवनीत यादव बिट्टू को समाजवादी छात्रसभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने श्री यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उन्होंने निर्देश भी दिया कि वह 10 दिन के अन्दर जिला कार्यकारिणी गठित कर उसका अनुमोदन करा लें। वहीं श्री यादव के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री अरूण यादव, राघवेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार, विमल कुमार, केके यादव, नीरज पहलवान, लक्ष्मीशंकर यादव समेत तमाम सपाजनों ने बधाई दिया है।

No comments

Post a Comment

Home