बच्चों ने देश के जवानों को समर्पित कर दी पुरस्कार राशि

जौनपर। भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से प्रदेशस्तरीय जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें ओमेगा पब्लिक स्कूल के 10 बच्चों ने जीत हासिल किया। बच्चों ने जीती पुरस्कार राशि सीमा पर लड़ रहे जवानों के नाम करने के लिये जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सौंपा। बच्चों के देश के प्रति समर्पण व जज्बे को देखते हुये जिलाधिकारी ने बच्चों के उत्साहवर्धक के लिये उन्हें उपहार दिया। बता दें कि निगम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से कुल 31446 बच्चे शामिल हुये जिनमें जिले से कुल 4421 बच्चों ने हिस्सा लिया। ओमेगा पब्लिक स्कूल से 10 बच्चों ने जीत हासिल किया। रिया नागर पूरे प्रदेश में द्वितीय तथा कृष्णा सिंह तृतीय स्थान पायी। साथ ही रितुराज सिंह, वेदान्त यादव, शुभी दुबे, विभुम प्रताप यादव, प्रिंस पाल, रिया यादव, ऋषि नागर, नीतेश यादव ने अपनी कक्षा स्तर पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को आयोजकों द्वारा वाराणसी के विद्यापीठ विश्वविद्यालय में मेडल, प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अभिभावकों से अनुमति लेकर अपनी 21 हजार रूपये वाली पुरस्कार देश की सीमा पर लड़ रहे जवानों को स्कूल के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंप दिया। वहीं चेयरमैन के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह ने भी 51 सौ रूपया दिया। इस अवसर  मोनी दुबे, साइना शेख, रंजना सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, दिनेश नागर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home