सपा नेता पवन लोहिया का मुम्बई में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। मुम्बई के गोरे गांव पश्चिम प्रेमनगर में जौनपुर के समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव लोहिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सपाजनों सहित अन्य लोगों के बीच श्री यादव ने एकजुट होकर सपा-बसपा गठबंधन को जिताने की अपील किया। इस दौरान ड्राइवर वेलफेयर एसोशिएसन के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने श्री यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर एसोशिएसन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश यादव, मुम्बई अध्यक्ष छोटे लाल पाल, शेफर्ड समाचार पत्र के सम्पादक मनोज पाल, युवा सपा नेता रमेश यादव, संतोष चौहान, पप्पू सरोज, जवाहर यादव, विनोद यादव, योगेश यादव, सुनील मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home