सड़क मरम्मत, नाली, मार्ग प्रकाश के लिये क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार से कजगांव मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन से बांयी ओर आने पर मार्ग पूरा टूट गया है। इसके चलते नाली का पानी बाहर ही बहता है, क्योंकि नाली टूट गयी है। इस मार्ग से भुआला पट्टी, जगदीशपट्टी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग गुजरते है। इस मार्ग का निर्माण 25 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन रात में लाइट की व्यवस्था नहीं तक नहीं है। समस्त क्षेत्रवासियों ने 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर क्षेत्रवासियों ने सड़क के मरम्मत, नाली, मार्ग प्रकाष की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस मार्ग का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग रखने की मांग किया। धरना-प्रदर्शन में शक्ति श्रीवास्तव, शिवम, शुभम, पवन, विजय, सिरोमन, अवधेश, सूरज, शुभम, प्रफुल, दीपक, अजय, शरद, मनीष, मोनू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home