अवैध देशी शराब के साथ दर्जनों अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना पुलिस ने तमाम अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ संजय उर्फ गोजर पुत्र भरत मौर्या व राजकुमार पुत्र मतई गौतम निवासीगण रसूलाबाद थाना शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह लाइन लाइन बाजार पुलिस ने सन्तोष सिंह पुत्र इशरी राम निवासी परमानतपुर थाना शहर कोतवाली व विनोद पुत्र बिहारी लाल निवासी बड़ी मस्जिद आलमगंज थाना शहर कोतवाली को 10-10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ टीडी कालेज के दक्षिणी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। खेतासराय संवाददाता के अनुसार राम अजोर पुत्र राम श्रृंगार निवासी अब्बोपुर थाना खेतासराय को 15 शीशी देशी शराब के साथ मवई से गिरफ्तार किया गया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार अजय यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी डोमनापुर थाना शाहगंज को 18 शीशी देशी शराब के साथ मजडीहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

No comments

Post a Comment

Home