जन्मजात विकलांग बच्चों के लिये रोटरी क्लब का निःशुल्क शिविर 17 को

जौनपुर। रोटरी क्लब एवं त्रिशला फाउण्डेशन द्वारा 17 मार्च दिन रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित है जो जन्मजात विकलांग बाल अस्थि रोगों पर बच्चों के लिये है। शिविर में सेरेब्रल पालिसी व बाल अस्थि रोगों के उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा 6 हजार से अधिक बच्चों को चलने-फिरने के काबिल बनाने वाले विशेषज्ञ डा. जितेन्द्र जैन पीजीआई चण्डीगढ़ अपनी सेवाएं देंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये रोटरी क्लब के सचिव जयकृष्ण साहू जैकी ने बताया कि उक्त शिविर रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल निकट गुरूद्वारा में आयोजित है।

No comments

Post a Comment

Home