News jaunpur जौनपुर के सरफराज की कोरियोग्राफी में ‘ओ माही वे’ हुई रिलीज

जौनपुर। जौनपुर जैसे छोटे शहर में जन्मे एक युवा कलाकार इस समय मुम्बई फिल्म दुनिया में अपना परचम खूब लहरा रहा है। विगत कई वर्षों से इस दुनिया में रहकर उक्त कलाकार इस समय ‘ओ माही वे’ नामक हिन्दी वीडियो एलबम बनाकर और चर्चा में आ गया है। उक्त कलाकार जनपद के कजगांव निवासी सरफराज खान हैं जो पिछले कई वर्षों से मुम्बई फिल्मी दुनिया में रह रहे हैं। गत दिवस मुम्बई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उक्त एलबम का विमोचन हुआ जहां फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। ई.के.एम. सीरिज द्वारा रिलीज एलबम ‘ओ माही वे’ के प्रोड्यूशर सोम नारायण हैं जिसमें सरफराज खान ने कोरियोग्राफर की भूमिका निभायी है। अपने गृह जनपद जौनपुर आये श्री खान ने एक भेंट में बताया कि एलबम में कशिश चन्द्रा व शाहिद माल्या ने गाना गाया है तो अहमद सिद्दीकी ने म्यूजिक दिया है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट कोरियोग्राफर रोहित रेमो व शिवम राव की भूमिका काफी सराहनीय है। इसके अलावा राम रतन सेन व प्रोडक्टशन कंटोलर पवन भारती ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। एलबम के कलाकारों के बारे में श्री खान ने बताया कि शिवम कानपुर, प्रिया गुप्ता सहित अन्य कलाकारों का हमारे इस वीडियो एलबम में संगम है।

No comments

Post a Comment

Home