महराजगंज ब्लाक में अनाधिकृत रूप से कार्य करने वाले के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश

जौनपुर। जनपद के महराजगंज ब्लाक में अनाधिकृत रूप से कार्य करने के अलावा गलत ढंग से सरकारी कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जिला प्रशासन गम्भीर हो गया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार रमेश शर्मा पुत्र रामचन्दर निवासी सरसरा थाना बरसठी द्वारा महराजगंज ब्लाक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास से सम्बन्धित डाटा से सम्बन्धित डाटा फीडिंग आदि का कार्य अनाधिकृत रूप से किया जा रहा है। मिली शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये उसके खिलाफ निर्देश जारी किया गया कि यदि रमेश शर्मा नामक उक्त व्यक्ति महाराजगंज ब्लाक परिसर में कार्य करते हुये पाया जाय तो उसके खिलाफ अनाधिकृत रूप से कार्य करने के आरोप में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। मुख्य विकास अधिकारी श्री वर्मा ने यह आदेश ब्लाक प्रशासन, सम्बन्धित विभाग सहित महराजगंज थाना पुलिस को भी दे दिया है।

No comments

Post a Comment

Home