सीबीएसई की मान्यता मिलने पर हर्ष

जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के बेलापार गांव में स्थित आरएसकेडी कान्वेंट को सीबीएसई हाईस्कूल की मान्यता मिलने से विद्यालय परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसके पहले इस स्कूल को जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त थी। सीबीएसई की मान्यता मिलने पर स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी व्याप्त है। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रबन्धक जय नारायण यादव एवं प्रधानाचार्य प्रेमा यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्कूल में उपलब्ध तमाम सुविधाओं को देखते हुये सीबीएसई सेकेण्डरी तक की मान्यता मिलने से सुविधा होगी।

No comments

Post a Comment

Home