बाबा हरदेव के जन्मदिन पर श्रमदान व पौधरोपण करेंगे निरंकारीजन

जौनपुर। निरंकारी सदगुरू माता सुदीक्षा जी के निर्देशानुसार 23 फरवरी दिन शनिवार को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 65वें जन्मदिन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा देशव्यापी सफाई अभियान व पौधरोपण किया जायेगा। गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाये जाने वाले उक्त कार्यक्रम में फाउण्डेशन के सदस्य, सेवादल के भाई-बहन एवं साध संगत के संत/महात्मा के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर में सुबह 8 से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। साथ ही पौधरोपण करके संत्सग भवनों की साफ-सफाई की जायेगी। इस आशय की जानकारी निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments

Post a Comment

Home