स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल की जयंती मनी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर रोवर्स रेंजर्स भवन में गोष्ठी हुई जहां श्री पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी। इसके पहले गोष्ठी का शुभारम्भ लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डा. मनोज मिश्र अध्यक्ष जनसंचार विभाग ने कहा कि श्री पावेल का जीवन दर्शन हमें आदर्श मानवता की ओर अभिप्रेरित करता है। उन्होंने स्काउटिंग के जरिये युवा पीढ़ी को मानवता, संस्कार और सेवा का महत्व बतलाया। साथ ही कहा कि उनके विचार समाज के लिये सदैव अनुकरणीय हैं। उन्होंने रोवर्स रेंजर्स के ध्येय वाक्य ‘सेवा करो’ पर चर्चा करते हुये समाज में इसके योगदान को रेखांकित किया।  विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि विद्यार्थी स्काउट से जुड़कर आपात स्थिति में सेवा भाव, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय धरोहरों को सहेजने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डा. जगदेव समन्वयक रोवर्स रेंजर्स ने किया। इस अवसर पर डा. मनोज तिवारी, डा. झांसी मिश्रा, डा. संजय श्रीवास्तव, भरत कुंवर सिंह, अंजनी तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home