23 व 24 को मतदाताओं का नाम शामिल करने का होगा कार्य

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने आम जनमानस को अवगत किया कि आसन्न लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 विस निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का निरन्तर पुनरीक्षण के अन्तर्गत मतदाता सत्यापन व सूचना कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छूटे अर्ह मतदाताओं के नाम शामिल किये जाने हेतु दो विशेष कैम्प जिले के समस्त विस निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील किया कि मतदाता सूची का सत्यापन एवं छूटे अर्ह मतदाताओं का नाम एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम अपेक्षित संख्या में शामिल कराने हेतु सहयोग की अपेक्षा की है। पोर्टल से मतदाता सूची में नाम खोजा सकता है।

No comments

Post a Comment

Home