गोमतेश्वर महादेव का 13वां वार्षिक महोत्सव 5 मार्च को


जौनपुर। शाही पुल के नीचे विराजमान गोमतेश्वर महादेव का 13वां वार्षिक महोत्सव आगामी 5 मार्च दिन मंगलवार को सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर प्रातः साढ़े 6 बजे से रूद्राभिषेक होने के साथ झांकी सहित जागरण होगा जिसके बाद भण्डारे का आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता संतोष एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, राजनाथ गुप्ता, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, समाजसेवी डा. संदीप पाण्डेय, मनमोहन सिंह हैं।

No comments

Post a Comment

Home