jaunpur : आक्सीजन के माध्यम से जीवन देते है पेड़ पौधे

जौनपुर। वनस्पतियां आक्सीजन देकर हमें जीवन प्रदान करती हैं। कारण कि बिना आक्सीजन के हम जीवित रह ही नहीं सकते और पेड़-पौधे यही जीवनदायिनी आक्सीजन छोड़ते हैं। वे हमारे द्वारा छोड़ी गई विषैली गैस कार्बन-डाइ-आक्साइड को ग्रहण करते हैं। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो रात में भी आक्सीजन छोड़ते हैं। पीपल, नीम, तुलसी, एलोवेरा, एक्समस कैक्टस, सर्पेन्टाइल (स्नेक प्लांट), आर्चिड्स, आरेंजग्रेवेरा आदि ऐसे पेड़-पौधें हैं जो रात में भी आक्सीजन छोड़ते हैं। इसी तरह कुछ समुद्री पौधे भी हैं जो सबसे अधिक आक्सीजन छोड़ते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार 70-80 प्रतिशत आक्सीजन इन समुद्री पौधों से ही उत्पन्न होता है। अधिक पत्तियों वाले पौधे अधिक आक्सीजन छोड़ते हैं। पत्तियां एक घंटे में पांच मिलीलीटर आक्सीजन उत्पन्न करती हैं। पीपल का पेड़ जहां रात में भी आक्सीजन देता है वहीं 22 घंटे से अधिक समय तक आक्सीजन देता है। बांस का पौधा भी अन्य पेड़ों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक आक्सीजन देता है। नीम, बरगद एवं तुलसी का पौधा भी 20 घंटे से अधिक समय तक आक्सीजन देता है।

No comments

Post a Comment

Home