अंजू पाठक बनायी गयीं मोदी फार पी.एम. की जिलाध्यक्ष

जौनपुर। नगर की मछरहट्टा रासमण्डल निवासी समाजसेविका अंजू पाठक को मोदी फार पी.एम. का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा त्रिपाठी ने किया है। साथ ही आशा भी व्यक्त किया है कि अंजू पाठक के नेतृत्व में मोदी फार पी.एम. जौनपुर में काफी मजबूत होगा। इसकी जानकारी होने पर अंजू पाठक के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने मोदी फार पी.एम. के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये अंजू पाठक को बधाई दिया है। इस बाबत पूछे जानेपर अंजू पाठक ने बताया कि उनका यह मनोनयन सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हुआ है। उक्त अवसर पर तमाम राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी के विचारधारा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home