रेलवे विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की रेल मंत्री से की गयी शिकायत

जौनपुर। टेªनों के आरक्षित कोचों में साधारण टिकट धारकों के घुसने और टीटीई द्वारा उनसे धनउगाही कर बैठने की अनुमति की शिकायत रेल मंत्री भारत सरकार से की गयी। यह शिकायत हिन्दुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वकार हुसैन ने की है। श्री हुसैन के अनुसार सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सुप्रीम कोर्ट के नाराजगी के बावजूद रेलवे विभाग आज भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। टिकट आरक्षण हो या टिकट चेकिंग, यात्रा शुरू होने से उतरने तक लूट का क्रम जारी रहता है। एक तरफ टीटीई चेकिंग केनाम पर धनउगाही करते हैं, दूसरी तरफ यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से तैनात सुरक्षाकर्मी पूर्णतः संवेदनहीन नजर आते हैं। शिकायतकर्ता श्री हुसैन ने बताया कि आरक्षित कोचों में साधारण टिकट लेकर चढ़ने वालों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इतना ही नहीं, साधारण टिकट लेकर आरक्षित कोचों में घुसने वालों से टीटीई द्वारा जबर्दस्त धनउगाही की जा रही है। रेल मंत्री भारत सरकार से लिखित शिकायत करने वालों में समाजसेवी वकार हुसैन सहित वाईपी यादव, ज्ञान कुमार, जगत नरायन भी हैं।

No comments

Post a Comment

Home