भूमि व बीज शोधन अवश्य करें किसानः कृषि अधिकारी

जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश राय ने किसानों को बताया कि हर साल खर-पतवार, कीटों और चूहों से 15 से 20 फीसदी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। खर-पतवारों के बाद सबसे अधिक हानि फसलों को विभिन्न रोगों से होती है। फसलों में रोग बीज, मृदा तथा कीटों द्वारा फैलते हैं। बीज व भूमि जनित रोगों से बोयी जाने वाली फसलों के बचाव के लिये बीज व भूमि शोधन बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बीज शोधन द्वारा फसल की रोगों से सुरक्षा करके अधिक पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु अपने निकटतम कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी, किसान सहायक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप बी जनपद मुख्यालय पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments

Post a Comment

Home