समाजसेवी प्रीति गुप्ता ने महिला मजदूरों को किया सम्मानित

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के बैनर तले समाजसेवी प्रीति गुप्ता ने महिला मजदूरों का सम्मान किया। नगर से सटे लखौवां गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर आयोजित महिला श्रमिक सम्मान समारोह में प्रीति गुप्ता ने कहा कि हर जगह पुरुष मजदूरों के साथ महिला मजदूरों का भी किसी क्षेत्र के विकास में कम सहयोग नहीं रहता है। पीठ पर बच्चा बांधकर घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुये जीविका चलाने हेतु महिला मजदूर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती हैं, फिर भी उनके योगदान का न श्रेय मिलता है और न ही पुरुषों के बराबर पारिश्रमिक मिलता है। वास्तव में महिला मजदूर पुरुषों से भी अधिक सम्मान की हकदार हैं। सभी महिला श्रमिकों को सम्मानित करते हुये उन्होंने साड़ी एवं मच्छरदानी भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष अग्रहरि व संचालन धर्मेन्द्र सेठ ने किया। इस अवसर पर दीपिका अग्रहरि, आशुतोष जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राधेरमण जायसवाल, केके जायसवाल, राकेश जायसवाल, आलोक सेठ, नीरज श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, मनीष मौर्य, रमेश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home