पेट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्य से आमजन त्रस्तः डा. सत्येन्द्र सिंह

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की आकस्मिक बैठक नगर के तारापुर में स्थित जिला कार्यालय के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते मूल्यों पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि निरन्तर व बेतहाशा मूल्य वृद्धि से आमजन त्रस्त हैं। उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। दोनों के मूल्य रिकार्ड स्तर पर पहुंच गये हैं। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। सरकार तेल की कीमतों को बढ़ने से रोकने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के मूल्य बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। उद्योग व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कीमतों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि के बाद भी बैलगाड़ी पर संसद जाने वाले व बाल मुड़वाने वाली आज किस गुफा में हैं? क्या आज जनता कष्ट की बजाय सुखी हो रही है। राहत देने के बजाय कहा जा रहा है कि इसके लिये विचार कर रहे हैं जबकि यदि पेट्रोल व डीजल पर भी जीएसटी लागू कर दिया जाय तब भी लगभग 30 रूपये प्रति लीटर की कमी आ सकती है। सरकार को तत्काल आम जनता को राहत देने के लिये प्रभावी कदम उठाना चाहिये। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी ने बताया कि 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सिंचाई विभाग के डाक बगले पर मनायी जायेगी। इस अवसर पर सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, महेन्द्र विश्वकर्मा, महाबल मौर्य, अखिलेश पाल, खुर्शीदा बेगम, शमशेर अली, रजनीश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home