मंत्री, एमएलसी सहित तमाम भाजपाजनों ने किया मनोज सिन्हा का स्वागत

जौनपुर। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का गुरूवार को जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विशेष सैलून ट्रेन से पहुंचने पर भाजपाजनों ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण किया। साथ ही गगनभेदी नारे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दुपहिया वाहन के रूप में जुलूस निकालकर श्री सिन्हा को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह तक ले जाया गया। स्वागत करने वालो में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, संदीप तिवारी, इं. अमित श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, संतोष आर्या, अंजना श्रीवास्तव, छाया सेठी, अतुल पाण्डेय, मोनू सेठ, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, सभासद संतोष मौर्य, धर्मपाल चौधरी, मनीष सेठी, राजवीर दुर्गवंशी, दीपू मिश्र, संगीता अग्रवाल सहित तमूाम भाजपाजन प्रमुख रहे।

No comments

Post a Comment

Home