jaunpur : सपा नेत्री उषा जायसवाल की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। नगर के जोगियापुर में सपा नेत्री उषा जायसवाल की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी महिलाओं और गृहणियों की पसंदीदा पार्टी बन चुकी है। क्योंकि भाजपा की देश व प्रदेश में जो सरकार है। उसने कमर तोड़ महंगाई लाने का काम किया है और महिला सुरक्षा छिन्न भिन्न हो चुकी है। आए दिन सामूहिक बलात्कार की घटना आम बात हो गई है। अब महिलाओं को लगता है कि पूर्व की अखिलेश सरकार जिसने महिला सुरक्षा के नाम पर 1090 देने का काम किया। ऐसे तमाम कार्य किए जिससे आज भी अखिलेश यादव का नाम हर किसी के जुबान पर बोल रहा है। इस मौके पर पूजा निषाद, परशीला, प्रीती जायसवाल, सरिता, मनीषा, पूनम निषाद, विद्या, श्रवण जायसवाल, जमाल वासीत खान, इनफान मंसूरी, राजेश यादव, अशोक यादव, कृष्ण कुमार यादव, आकाश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home