आज हमारा लोकतंत्र व संविधान खतरे में हैः देव देसाई

लोकतंत्र और संविधान पर मंडराते खतरे विषयक सम्मेलन आयोजित
जौनपुर। नगर के हिन्दी भवन के सभागार में लोकतंत्र और संविधान पर मंडराते खतरे विषयक सम्मेलन का आयोजन हुआ जो संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान नई दिल्ली के बैनर तले आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमलों, न्यायालय की स्वायत्ता व जाति विशेष के लोगों की हत्याएं, उनके सामाजिक, राजनैतिक व संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे अतिक्रमण रहा। सम्मेलन के मुख्य वक्ता गुजरात से आये देव देसाई ने कहा कि लम्बे संघर्षों व लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद हमें जो आजादी मिली और हमने लोकतंत्र का रास्ता चुना, वह आज खतरे में है। इसी क्रम में सीपीआई के कामरेड जय प्रकाश सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। इसके अलावा पूर्व विधायक अफजाल अहमद, लाल प्रकाश राही, फैसल हसन तबरेज, किरण शंकर सिंह, अनुराग मिश्र, मंजू शास्त्री, रेनू सिंह, लाल बहादुर सिद्धार्थ, चेयरमैन माया टण्डन, संजय श्रीवास्तव, कल्पनाथ गुप्त सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता डा. महेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर टीडी कालेज व संचालन नई दिल्ली से आयीं जुलेखा जबीन ने किया। इस अवसर पर विजयशंकर उपाध्याय, आशुतोष, शुभम कुमारी, सीमा कुमारी, अखिलेश, सुनैना सिंह कुशवाहा, विनोद, गोविन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home