खेल से शरीर रहता है स्वस्थः डा. तारिक शेख

जौनपुर। शाहगंज के सदुल्लाहपुर गांव में अंडर आर्म दो दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ समाजसेवी डा. तारिक बदरुद्दीन शेख ने फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही मन शांत रहता है। ग्रामीण बच्चो में प्रतिभाओं की कमी नही है। गांव के कई बच्चे प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। समिति के प्रबंधक फुरकान अहमद खान व सिद्दीक खान डा. तारिक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आभार अयाज खान व जाहिद शेख ने व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home