विधिक साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को किया गया जागरूक

जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व अजय त्यागी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के बैनर तले लोगों को विधिक रूप से जागरूक किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह अपर जिला जज की उपस्थिति में लोकेश वरूण सचिव जिला प्राधिकरण ने अध्यक्षता किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदखिन मड़ियाहू में आयोजित शिविर में क्षेत्रीय कानून गो एवं लेखपाल द्वारा जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के लिये तत्पर बताया गया। मुरलीधर गिरि विधि सह परिवीक्षा अधिकारी ने महिला एवं बाल कल्याण हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में बताते हुये शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों की किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल प्रभाव से दूर करने हेतु हेल्पलाइन 181 के बारे बताया। साथ ही थानाध्यक्ष सुरेरी ने 100 नम्बर एवं महिलाओं के लिये 1090 हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने श्रमिक के पंजीयन एवं उन्हें प्राप्त होने वाली  सरकारी सहायता के बारे में बताया। शिविर की अध्यक्षता करते हुये श्री वरूण बताया कि कानून सभ्य समाज बनाने की धारणा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुये कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि बच्चों में ऐसा संस्कार पैदा करें कि मुकदमे की आवश्यकता ही न आये। इस दौरान बाल श्रम, मुफ्त शिक्षा, मोटर वाहन दुर्घटना, बाल विवाह, महिला शिक्षा, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, तम्बाकू निषेध, मानवीय कर्तव्य आदि विषय पर कानूनी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन रिटेनर मनोज वर्मा रिटेनर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन सिंह, थानाध्यक्ष सुरेरी, प्रधानाचार्य डा. सुजीव सिंह,  कानून गो, लेखपाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home