अब शून्य प्रतिशत व्याज पर लोग खरीद सकेंगे इलेक्ट्रानिक्स सामान

जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे पर शुभम इण्टरप्राइजेज पर बजाज फिनसर्व द्वारा सभी इलेक्ट्रानिक्स सामानों पर बिना किसी व्याज के आसान किश्त सुविधा का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कम्पनी के अधिकारी संग्राम सामंत राय ने कहा कि सभी इलेक्ट्रानिक सामानों पर जैसे एसी, एलईडी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि बिना व्याज के 0 प्रतिशत किश्त पर ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध है। फर्म के अधिष्ठाता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब जनपद के लोगों के जीवन स्तर में निश्चित सुधार आयेगा। अब बजाज फाइनेंस द्वारा यह सुविधा उपलब्ध होने पर मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने में काफी सुविधा होगी। वे 0 प्रतिशत व्याज पर आसान किश्तों में इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीददारी कर सकेंगे। इस अवसर पर कम्पनी के मैनेजर नवनीत तिवारी, विपिन सिंह, विक्रम सिंह, महेश मौर्य, विशाल यादव, पिण्टू मौर्य, अमित यादव, विश्व प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आये लोगों का स्वागत सोमेश सिंह ने किया। अन्त में नरेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home