समाजसेविका केवला देवी का निधन

जौनपुर। जनपद के तेजी बाजार क्षेत्र के शेवपुरा के प्रधान रामचन्दर कुमार की माता समाजसेविका केवला देवी का निधन हो गया। लगभग 80 वर्षीय केवला देवी के निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक की खबर मिलते ही उनके आवास पर चिकित्सकों, समाजसेवियों सहित तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। मालूम हो कि उनके एक पुत्र दंत रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार नगर के कटघरा में दंत अस्पताल चलाते हैं।

No comments

Post a Comment

Home