होलिका दहन आज : बाजार हुए गुलजार : युवा भांग के नशे में मस्त : कबीरा शर रा - रा

(बाबर) 
जलालपुर, जौनपुर : रंगों का त्यौहार होली की धूम बृहस्पतिवार से ही अपने पुरे शबाब पर रही | देर रात तक बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ रही |लोग अबीर गुलाल से लेकर विभिन्न प्रकार के पकवानों के लिए सामानों की खरीदारी करते हुए देखे गए | कुछ युवा अपरान्ह बेला से ही भांग के नशे में धुत दिखाई दिए | क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में काफी चहल -पहल रही | यूँ तो होली के पर्व को लेकर जहां युवा वर्ग काफी उत्साह में है वहीँ महिलायें भी होली के पर्व को देख अभी  से होली के रंगों में कबीरा शर रा रा करने को बेताब हैं | हालात यह हैं की पेड़ -पौधे , पशु पक्षी,और मनुष्य सभी उत्साह में डूबे हुए है | यहाँ तक की बच्चे बूढ़े सभी होली की खुमारी में सराबोर है | राग रंग का यह लोक प्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक है | प्रकृति भी इस समय रंग - विरंगे योवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर है | गेहूं के खेतों में बालियाँ बल खाती इठला रहीं हैं | ग्रामीण इलाकों में लोग द्वेष -नफरत को भूल कर झांझ -मजीरे ,ढोल के साथ होली के फाग गा रहे हैं | पूरा गाँव नृत्य ,फाग और संगीत में डूबा हुआ है | असत्य पर सत्य की , अन्याय पर न्याय की ,अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली मनाने की तयारिया जोरों पर चल रही हैं | आज देर शाम होलिका जलाने का समय भी निश्चित है | जगह - जगह रेड गाड कर लकडियाँ रख दी गयी हैं | होलिका जलाने का समय 6.45 बजे से रात 8.55 बजे तक शुभ मुहूर्त में माना गया है | क्यूँ की 3 .54 बजे से 6.45 बजे शाम तक भद्रा का मुख हैं | इसलिए होलिका दहन 6.45 बजे से 8.55 बजे तक रखा गया है | 

No comments

Post a Comment

Home