जन कल्याण समिति ने छात्र को दिया दो माह का फीस

जौनपुर। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने एक बच्चे की पढ़ाई में रोड़ा बनी फीस की समस्या को समाप्त किया। श्री वर्मा ने सरस्वती विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र अनकेत को दो माह की फीस दिया। बता दें कि उक्त छात्र नगर के ख्वाजगी टोला का निवासी है जिसके परिजन उसकी फीस विद्यालय को जमा नहीं कर पा रहे थे। इस अवसर पर श्री वर्मा के साथ बाल किशुन, ज्योति वर्मा, हिमांशु वर्मा, राज वर्मा, हसीन हैदर, मु. कलीम सिद्दीकी, राधेश्याम, संतोष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home