जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लैंगिक समानता पर आयोजित की संगोष्ठी

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां महिला सशक्तिकरण की मिसाल चेहरों को सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर संस्थाध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने बताया कि संगोष्ठी लैंगिक समानता विषय पर है। मुख्य अतिथि लकी महिला प्रशिक्षण संस्थान की प्रमुख शिवकुमारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापिका ललिता मिश्रा, मुख्य वक्ता आनन्द वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक असमानता धीरे-धीरे कम हो रही है। महिलाओं को इसमें हरसंभव योगदान देना चाहिये। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने लैंगिक असमानता के खिलाफ अभियान में शामिल होने की प्रतिज्ञा के साथ हस्ताक्षर किया। नगर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल को सम्मानित किया गया। इसके बाद सदस्यों ने फूलों की होली खेली जहां रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, आशा गुप्ता, माधुरी जायसवाल, रीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, रीता सोनी, अलका गुप्ता, अनुपमा अग्रहरि, मेघना वर्मा, मोहिता जायसवाल, संगीता जायसवाल, अंजू मिश्रा, अनामिका मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।

No comments

Post a Comment

Home