अनिश्चित कालीन हड़ताल पर ग्रामीण डाक सेवक

जौनपुर।  अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु हुई । केराकत उपडाकघर पर ग्रामीण डाक सेवक  गुरुवार को हड़ताल कर धरने  पर बैठे रहे और अपनी मांगों को प्रस्तुत किया। जिसमें जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को ए आई जी डी एस यू द्वारा दिए गए सुविधाओं के साथ जल्द लागू की जाये , ग्राम डाक सेवकों को 8 घंटे कार्य एवं विभागीय कार्य दिया जाय तथा ग्रामीण डाक सेवकों को पेंशन लागू किया एवं माननीय कैंट एवं मद्रास बेंच के आदेशों के अनुसार पेंशन लागू की जाय , जीडीएस का टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों ने  कार्य बहिष्कार कर हड़ताल किया । जिसमें ग्रामीण डाक संगठन मंत्री केराकत  रामआसरे  , रामप्रताप , सन्तोष दिक्षित  , एकता पाण्डेय , राम मिलन यादव , सुरेश यादव , हरि लाल , सुरेश शर्मा , रामसिंह यादव , ह्रदय नरायन तिवारी ,रामधनी , हरिहर , राम चन्दर , तबरेज आलम ,सभा जीत , पंचम , कान्ति , दिलीप , सन्तोष ,उधरेज , बेचन ,वृजलाल सरोज इत्यादि लोग शामिल रहे। 

No comments

Post a Comment

Home