जौनपुर में भी चोटी कटवा का आतंक जारी , हड़कंप

जौनपुर में भी चोटी कटवा का आतंक जारी , हड़कंप
जौनपुर में चोटी कटने की सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला जौनपुर के शाहगंज ,बदलापुर व जलालपुर थाना क्षेत्र का है । चोटी काटने की सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।  जौनपुर में अब तक दर्जनों चोटी कटने का मामला सामने आया है।
जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के सहपंजा मोहल्ला में घर में सो रही लड़की की रहस्य्मही ढंग से चोटी कट कर उसके बिस्तर पर गिरा मिला। वही बदलापुर व जलालपुर गांव में ठीक इसी तरह महिला की चोटी कट कर बिस्तर पर पड़ा मिला । सुबह जब चोटी कटने की जानकारी हुई तो परिवार के साथ साथ गांव में हड़कम्प मच गया गांव में लोगो की भीड़ इक्कठी हो गई । चोटी कटने के बाद दोनों महिला व लड़की डरे व सदमे में है। कैमरे के सामने कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
चोटी कटने की घटना इन दिनों यूपी पुलिस के लिये शिर दर्द बन गया है। बीते दो दिन पूर्व जौनपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री व जौनपुर प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से प्रदेश में हो रही चोटी काटने की घटना पर पूछे गये सवाल पर उनहोंने  कहाकि उनकी सरकार ऐसी विचलित कर देने वाली घटना की जाँच में है पुलिस प्रशासन और फारेंशिक की टीम लगी है की आखिर कैसे चोटी काटी जा रही है जल्द ही इसका खुलाशा होगा |

No comments

Post a Comment

Home