
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास उसके दोस्त आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि के निर्देश पर दोनों के खिलाफ आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू के अपहरण के प्रयास की धाराएं जोड़ी गईं। यह धाराएं गैर-जमानती हैं। इन धाराओं में अगर कोर्ट में दोषी पाए गए तो 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। लड़की का पीछा करने रास्ता रोकने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाने से जमानत मिल गई थी। चंडीगढ़ आईजी तेजेंद्र लूथरा ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में विकास उसका दोस्त आशीष 4-5 अगस्त की रात कार से वर्णिका की कार का पीछा करते दिखाई दिए थे। लीगल ओपिनियन गवाह के बयान के आधार पर बुधवार को उनके खिलाफ धारा 365/511 जोड़ी गई। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शनिवार को ही केस दर्ज हो चुका था।
No comments
Post a Comment