प्रधानमंत्री रोजगार के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। योजना के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक आवेदन पत्र आनलाइन कराकर नेट द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र के साथ समस्त कागजात दो प्रतियों में 28 अगस्त तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा कर दें। आवेदनकर्ता का साक्षात्कार 31 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home