पांच तक दिया जा सकता है आपत्ति/सुझावः एडीएम

जौनपुर। जिला निबंधक/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा अवगत कराया गया है कि आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के निर्देशानुसार में रेट सूची को एक वर्ष के अन्तराल पर पुनरीक्षित किया जाना है। उक्त आदेश के अनुपालन में एक वार्षिक प्रस्तावित भू-मूल्यांकन सूची (कलेक्टेªट रेट लिस्ट) समस्त उपनिबंधक द्वारा तैयार कर ली गयी है जो जनता के अवलोकनार्थ सम्बन्धित उपनिबंधक कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित है। यदि किसी को उक्त रेट लिस्ट में कोई आपत्ति/सुझाव हो तो अपने क्षेत्र से सम्बन्धित उपनिबंधक कार्यालय/सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय/जिला निबंधक कार्यालय में 5 अगस्त तक प्राप्त करा दें। इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home