आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 28 को


जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय के बैनर तले 28 अगस्त को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। मेले में वही बेरोजगार अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे जिन्होंने सेवायोजन कार्यालय में अपना आनलाइन पंजीयन कराया हुआ है। यह जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थी जो पूर्व में सेवायोजन विभाग में आनलाइन पंजीयन करा चुके हैं, उनके लिये मेले में आवेदन करने के लिये सेवायोजन कार्यालय में दो काउण्टर बनाये गये हैं। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले के लिये आवेदन करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

No comments

Post a Comment

Home